Why Share Market Fall Today : आज के दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई, और पिछले एक हप्ते से शेयर बाजार में लगातार गिरावट देखने मिल रही है जिससे निवेशकों के बीच चिंता का माहौल है। इस गिरावट का प्रमुख कारण इजराइल-ईरान के बीच बढ़ते तनावों को माना जा रहा है। चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज बाजार में गिरावट क्यों आई और इसके पीछे के मुख्य कारण क्या हैं। यह भी जाने – Sundaram Finance Share Target 2026: क्या 2026 तक इस शेयर में होगी 89% से अधिक की वृद्धि?
Share marker crash पर इजराइल-ईरान युद्ध का प्रभाव
मध्य-पूर्व में बढ़ते तनावों ने वैश्विक बाजारों पर गंभीर असर डाला है। इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध की वजह से निवेशक घबराए हुए हैं, और इससे बाजार में अस्थिरता बढ़ गई है। इस क्षेत्र में युद्ध का प्रभाव केवल इन देशों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इसका असर वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों और व्यापारिक गतिविधियों पर भी पड़ता है।
जब भी युद्ध जैसे हालात बनते हैं, तो निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों की तरफ भागते हैं, जिससे शेयर बाजार में बिकवाली का माहौल बन जाता है। इसी का नतीजा है कि निफ्टी 50 इंडेक्स में सप्ताह दर सप्ताह 4.4% की गिरावट आई है। सेंसेक्स भी इसी प्रकार की कटौती के साथ 81,688.45 के स्तर पर बंद हुआ।
Why Share Market Fall Today : कौन से सेक्टर पर पड़ा सबसे ज्यादा असर?
इस बार के बाजार क्रैश में कुछ विशेष सेक्टर्स पर ज्यादा असर देखा गया है:
- रियल एस्टेट और ऑटोमोबाइल सेक्टर: इन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा गिरावट आई है, क्योंकि इन क्षेत्रों में निवेशक हमेशा से अस्थिरता को लेकर संवेदनशील होते हैं।
- मेटल्स और आईटी सेक्टर: जहां एक ओर मेटल्स और आईटी सेक्टर ने कुछ हद तक बेहतर प्रदर्शन किया, वहीं बाकी सेक्टर्स की गिरावट ने कुल मिलाकर बाजार को नीचे खींच लिया।
बैंक निफ्टी की भी कमजोरी
बैंकिंग सेक्टर भी इस गिरावट आई है । बैंक निफ्टी में 4.6% की गिरावट दर्ज की गई है। यह दर्शाता है कि निवेशक फिलहाल बैंकिंग सेक्टर में भी उतना विश्वास नहीं दिखा रहे हैं, जितना पहले करते थे। इसके अलावा, मिड-कैप और स्मॉल-कैप इंडेक्स ने भी क्रमशः 3.1% और 1.8% की गिरावट दर्ज की है। यह भी जाने –Best 5 Upcoming IPOs : 2024 के ये IPO देंगे धमाकेदार प्रॉफिट
ग्लोबल मार्केट का असर
ग्लोबल मार्केट्स में भी इस हफ्ते में अस्थिरता देखी गई। हालांकि शुक्रवार को एशियाई, यूरोपीय और अमेरिकी बाजारों में थोड़ी राहत मिली, लेकिन गुरुवार को मध्य-पूर्व के तनावों के कारण प्रमुख बाजारों में गिरावट देखी गई। इसके अलावा, बढ़ती कच्चे तेल की कीमतें भी निवेशकों के लिए चिंता का विषय बनी हुई हैं, क्योंकि इससे कंपनियों की उत्पादन लागत बढ़ जाती है, जिससे उनके मुनाफे पर असर पड़ता है।
अमेरिकी बाजार में सकारात्मक संकेत
अमेरिकी बाजारों को गुरुवार की गिरावट के बाद उच्च नॉन-फार्म पेरोल डेटा से थोड़ी राहत मिली। इससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था की मजबूती का संकेत मिलता है, जिससे बाजार में थोड़ी स्थिरता बनी रह सकती है। हालांकि, वैश्विक तनाव और बढ़ते क्रूड ऑयल के दाम एक बड़ी चुनौती बने हुए हैं।
आगे का रास्ता: निवेशकों को क्या करना चाहिए?
मोटिलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च हेड सिद्धार्थ खेमका का कहना है कि अगले हफ्ते के लिए बाजार में सतर्कता बने रहने की उम्मीद है, क्योंकि पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने की आशंका है। इसके अलावा, अगले हफ्ते से शुरू होने वाले कमाई सीजन के चलते शेयरों में उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है। इस समय निवेशकों को सावधानीपूर्वक निवेश करने की सलाह दी जा रही है और किसी भी जल्दबाजी से बचने का सुझाव दिया जा रहा है।
यह भी जाने – Tata Motors Share Price Target 2025-2030 : टेक्निकल एनालिसिस
शेयर बाजार की गिरावट का प्रमुख कारण इजराइल-ईरान युद्ध और वैश्विक स्तर पर बढ़ती अनिश्चितता है। इस समय, निवेशकों को संयम बनाए रखने और दीर्घकालिक निवेश की योजना पर ध्यान देने की जरूरत है। अगर वैश्विक परिस्थितियां स्थिर होती हैं, तो बाजार वापस अपनी पुरानी स्थिति में लौट सकता है, लेकिन फिलहाल सतर्कता जरूरी है।
1 thought on “Why Share Market Fall Today : क्यों गिरा आज बाजार? ! Share marker crash”